ट्रेक्कर -ट्रॉली की चपेट मे आने से एक महिला की मौत
सोमवार, 6 नवंबर 2017
Comment
ट्रेक्कर -ट्रॉली की चपेट मे आने से एक महिला की मौत
विक्रम भारद्वाज फरीदाबाद संवाददाता
बल्लबगढ़ :-
गांव हीरापुर के पास ट्रेक्कर -ट्रॉली की चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गई ।पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । गांव नरियाला निवासी नरेश की पत्नी कमलेश अपने जेठ सतीश के साथ मोहना बैंक से आ रहे थे। सतीश ने पुलिस को बताया की वे आगे चल रहे थे उनके पीछे कमलेश आ रही थी अचानक से टेक्कर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ी। कुछ देर में ही वहा पर भीड़ जमा हो गई । जब कमलेश को अस्पताल लेकर जाने लगे तो उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया जिसके उसकी मौके पर मौत हो गई ।
इस घटना की सूचना पुलिस थाना छायसा को दि गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया ।
0 Response to "ट्रेक्कर -ट्रॉली की चपेट मे आने से एक महिला की मौत"
एक टिप्पणी भेजें