पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूख से गरीब ना मरे-- सांसद
पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूख से गरीब ना मरे-- सांसद
साहेबगंज, संवाददाता
साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड के कठहलबाड़ी पंचायत के महादेवपुर गांव में सांसद विजय हांसदा पहुंचकर आदिवासी बुजुर्ग परिवार 66 वर्षीय तुलसी किस्कु को राशन सामग्री उपलब्ध कराया। मालूम हो कि बुजुर्ग तुलसी का परिवार कई दिनों से भरण पोषण हेतु कच्चू खा कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही सांसद श्री हांसदा तुलसी किस्कु के घर पहुंचकर आर्थिक मदद दी और एक माह का राशन सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर सांसद श्री हांसदा ने कहा कि राज्य की सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हित के लिए काम कर रही है। गरीब दबे कुचले लोगों को भोजन नसीब नहीं हो रहा है। इससे पूर्व पीड़ित तुलसी किस्कु ने सांसद श्री हांसदा को बताया कि मेरे परिवार में 6 सदस्य हैं सभी का भरण पोषण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यह परिवार बहुत ही गरीब है। अगर तीन-चार दिन राशन सामग्री नहीं मिलता तो किसी भी अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर उपस्थित उधवा बीडीओ को सांसद श्री हांसदा ने निर्देश देते हुए कहा कि इस परिवार पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
0 Response to "पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूख से गरीब ना मरे-- सांसद "
एक टिप्पणी भेजें