-->
महिलाओं ने निकाला नशाखोरी खिलाफ जुलूस

महिलाओं ने निकाला नशाखोरी खिलाफ जुलूस

महिलाओं ने निकाला नशाखोरी खिलाफ जुलूस

नावाडीह (बेरमो) , संवाददाता

स्थानीय प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत खरपीटो अंतर्गत कुड़पनिया गाँव की महिलाओं ने रविवार को नशाखोरी के खिलाफ जोरदार जुलूस निकाला। शराब पीना बंद करो,बच्चों को पढ़ने स्कूल भेजो,उन्नत खेती पर जोर दो, जुआ खेलना बंद करो,नशा नाश का कारण है ,जिसने दारू से किया प्यार ,उसका उजड़ा घर परिवार, नारी शक्ति जिंदाबाद आदि स्लोगन लिखी तख्तियाँ हाथ मे लिए और नारे लगाते हुए महिलाएं एवं बच्चियों ने गाँव का भ्रमण किया।इस जुलूस में यशोदा देवी, गंगा देवी,धानेश्वरी देवी, सावित्री देवी,टुपली देवी,अनिता कुमारी ,भागीरथ महतो,मेघलाल महतो आदि  प्रमुख व्यक्ति शामिल थे।

0 Response to "महिलाओं ने निकाला नशाखोरी खिलाफ जुलूस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4