-->
संयुक्त सचिव की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले की सतत विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित

संयुक्त सचिव की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले की सतत विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित

संयुक्त सचिव की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले की सतत विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित

साहिबगंज, संवाददाता।

आज दिनांक 5/12/2017 को संयुक्त सचिव, खाद्य एवम सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार श्री राम कृष्ण खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले की सतत विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

विकास भवन सभागार साहेबगंज में आयोजित बैठक के दौरान संयुक्त सचिव श्री आर0 के0 खण्डेलवाल ने  विकास के विभिन्न मानकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने साहेबगंज जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण, कृषि, पशुपालन इत्यादि विभागों के मानकों से सम्बंधित आंकड़ों  की वर्तमान स्थिति बताई। सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवम क्रिटिकल गैप को प्रदर्शित करते हुए सुझाव भी विहित प्रपत्र में 5 बजे अपराहन तक जमा करने का निदेश दिया गया है।संयुक्त सचिव ने पूरे जिले का एक्शन प्लान बनाने का निदेश दिया है।
बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपूर्ति  विभाग इत्यादि की समीक्षा की गई।
संयुक्त सचिव, भारत सरकार ने समदानाला जाकर बंदरगाह के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
साक्षरता मोड़ में अवस्थित PDS दुकान के क्रियान्वयन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी एवम आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में कुल 115 ज़िलों को पिछड़ा जिला घोषित किया है जिसमें साहेबगंज भी शामिल है।  भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के निदेशानुसार संयुक्त सचिव श्री आर0 के0 खण्डेलवाल को साहेबगंज जिले के लिए प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

0 Response to "संयुक्त सचिव की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले की सतत विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4