-->
विकास समीक्षा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण जदयू जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन सचिव ने किया

विकास समीक्षा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण जदयू जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन सचिव ने किया

विकास समीक्षा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण जदयू जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन सचिव ने किया

विजय कुमार शर्मा बगहा प, च, बिहार

7 दिसम्बर को पतिलार उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की विकास समीक्षा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण जदयू जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा और प्रदेश संगठन सचिव भीष्म सहनी ने किया। सभास्थल पर ही एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री कैलाश बैठा ने की जबकि संचालन जिला महासचिव राकेश सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री बैठा ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने इस यात्रा की शुरुआत भी चम्पारण से ही कर रहे हैं। इस यात्रा के क्रम में वे उन जगहों पर जाएंगे जहाँ 2009 में विकास यात्रा के दौरान गए थे। उस समय विकास के जिन योजनाओं की घोषणा की गई थी, सीएम उनकी समीक्षा करेंगे।

जदयू के पूर्व प्रत्याशी भीष्म साहनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस सभा मे उपस्थित होने का निवेदन करें। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं को धरती पर लाने का पूरा प्रयास सरकार और प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। महासचिव राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सभा ऐतिहासिक होगी। हमे गर्व है कि सीएम अपने किसी अभियान की शुरुआत चम्पारण से ही करते हैं।

मौके पर उपस्थित एनडीए नेताओं में लोजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश्वर राव, इम्तेयाज़ अहमद, नन्दकिशोर राम, कैलाश पटेल, दयाशंकर सिंह, विनोद कुशवाहा, राजेश्वर राव, मुश्ताक़ अहमद, श्रीकांत हलधर, मिथलेश उपाध्याय, दिनेश राव, सुदामा खरवार, जीतन जायसवाल, मो0 गयासुद्दीन, विभव राय, दूधनाथ कुशवाहा, सिंगल्दीप गद्दी, जितेंद कुशवाहा, सुबोध कुमार, मो0 राशिद, अमजद अली, आदि शामिल थे।

0 Response to "विकास समीक्षा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण जदयू जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन सचिव ने किया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4