-->
बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी निकला लश्कर एजेंट ,गिरफ्तार

बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी निकला लश्कर एजेंट ,गिरफ्तार

बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी निकला लश्कर एजेंट ,गिरफ्तार

गोपालगंज, संवाददाता, विजय कुमार शर्मा

भारतीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसियों ने देश में एक बड़े आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। आइबी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक एजेंट धन्नू राजा को गोपालगंज से गिरफ्तार किया है।

उसकी गिरफ्तारी के संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के जादोपुर से आई टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले एनआईए की टीम गोपालगंज आई थी। यहां टीम ने धनु राजा को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर पटना ले गयी है। उसके बाद लश्कर के एजेंट के रूप में पुष्टि होने के बाद उसे दिल्ली ले गयी।

धन्नू राजा छपरा के अफूर गांव के निवासी फिरोज का पुत्र है और वह पिछले चार-पांच साल से सरेया वार्ड नंबर एक के निवासी इस्माइल के घर रह रहा था। इस्माइल सऊदी अरब में रहते हैं। वहीं किसी कंपनी में काम करता है।
गिरफ्तार धन्नू राजा के संबंध में बताया जाता है कि वह एक बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। हालांकि एनआईए ने अभी उस पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

खुफिया एजेंसी से जुडे सूत्र बताते हैं कि धन्नू राजा के संबंध में खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को विगत 28 नवंबर को वाराणसी से गिरफ्तार लश्कर एजेंट अब्दुल नईम शेख से जानकारी मिली थी। शेख के पास से एनआईए को भारतीय सेना और देश के कई हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के नक्शे व तस्वीरे बरामद की गई हैं। 

शेख मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है। वह भारतीय खुफिया एजेंसियों के रडार पर था और उसकी गतिविधियों पर पिछले कई महीनों से नजर रखी जा रही थी। शेख पिछले दिनों कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों व शहरों की रेकी कर रहा था। 

बहरहाल गिरफ्तार धन्नू से दिल्ली में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में चिंता की बात यह है कि बिहार में हाल के वर्षों में लश्कर के किसी माड्यूल की सक्रियता का यह नया मामला है। सूत्र यह भी संभावना जता रहे हैं कि उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। 

0 Response to "बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी निकला लश्कर एजेंट ,गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4