-->
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी पर फर्जीवाड़ा का आरोप

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी पर फर्जीवाड़ा का आरोप

बेगूसराय, संवाददाता

आरोप लगने से एमएलसी से मांगा इस्तीफा

दूसरे को आईना दिखाने वाली राष्ट्रीय पार्टी खुद कर रहें जमीन मे फर्जीवाड़ा : युवा राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव

बेगूसराय .मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज मिश्रा के न्यायालय में सिंघौल  थाना निवासी परिवादी नीरज कुमार सिंह ने अपनी जमीन को आरोपियों द्वारा जालसाजी कर धोखाधड़ी कर जमीन खरीदनें के मामले में एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता ,पटना के एमएलसी और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजीव चौरसिया, बेगूसराय के बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संजीत सिंह ,राकेश कुमार ,नूतन देवी पर अंतर्गत धारा 420, 467 ,468 ,471 ,120 बी भादवि तहत मामला दर्ज कराया है परिवादी ने आरोप लगाया है कि परिवादी की जमीन को आरोपित संजीत सिंह ,राजन कुमार ,कृष्णा कुमारी ,नूतन देवी ,बिहट निवासी रजनीश कुमार ने जालसाजी कर जमीन को भाजपा नेता व बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया के हाथों 8 कट्ठा जमीन बेच दी जबकि वह जमीन परिवादी की अपनी जमीन है और आज तक दखल भी है जिसका जमाबंदी चल रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने इस मुकदमा को अपने न्यायालय में ही सुनवाई के लिए रखी है । बताते चलें कि ये मामला है पॉलटेकनिक कॉलेज के पास की जमीन की जहां फर्जी तरीके से तो पहले किसी और से जमीन की रजिस्ट्री कराया गया और जब इसकी जानकारी जमीन के मालिक को हुई। तो उसनें रजिस्ट्री को रद्द करने को लेकर अनुमंडलाधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री तक न्याय का गुहार लगाई मगर जब न्याय नहीं मिला तो आखिर कार आखिरी उम्मीद न्यायालय पर भरोसा करके न्यायालय मे धोखाधड़ी की मुकादमा दर्ज कराया। परिवादी नीरज कुमार ने प्रेस को बताया कि ये वही है संजीव चौरसिया जो कि इनके पिताजी सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। जो कि राज्यपाल की पद पर हैं। जिनका केन्द्र और राज्य मे सरकार है तो क्या एक आम गरीब इंसान को जीने की कोई हक नहीं है। जब मुख्यमंत्री कार्यालय से और पीएमओ से जिलाधिकारी महोदय को इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करने को बोला गया तो किनके दवाव मे आज तक रजिस्ट्री रद्द  नहीं हुआ और मुझे न्याय नहीं मिला । वहीं युवा राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने प्रेस को बताए कि ये जो भी पिड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है इस परिवार के साथ पूरा युवा राजद परिवार है और पिड़ित को न्याय दिलाने मे जहां तक होगा सहयोग किया जाएगा। वहीं बीजेपी के नेता पर अपने कड़े रुख को अपनाते हुए कहा कि यही है बीजेपी के असली चेहरा जहां एक ओर झूठा आरोप लालू यादव के पूरे परिवार पर लगाकर फंसाया जा रहा है वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लालू यादव को फंसाने वाले नेता उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस पर वयान देने से क्यों बच रहें हैं। आज जब खुद बीजेपी पर जमीन की फर्जीवाड़ा का मामला ही नहीं पूरा नेता के नाम आ रहा है तो क्या पार्टी कोई कार्रवाई करेगी और एक गरीब को कभी न्याय मिलेगा । वही जिन बीजेपी नेता का फर्जीवाड़ा के आरोप लगा उनका इस्तीफा का मांग किए । और मोहित यादव ने कहा कि ये सब कालाधन को सफेद करने का खेल चल रहा है । काला धन का खेल ऐसा चल रहा है कि क्या बीजेपी पार्टी सब जिला मे ऐसे ही फर्जीवाड़ा करके जिला कार्यालय बनाती है इसका सीबीआई से जांच कराने का मांग किए ।

0 Response to "भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी पर फर्जीवाड़ा का आरोप"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4