-->
पूर्व प्रधान ने महिला के साथ किया धोखाधड़ी

पूर्व प्रधान ने महिला के साथ किया धोखाधड़ी

हरनही, संवाददाता, सुमन पाण्डेय

बांसगांव थाना क्षेत्र कैथवलिया हरक सिंह के पूर्व प्रधान ने एक महिला के साथ किया धोखाधड़ी। प्राप्त सुचना के अनुसार प्रभावती देवी पत्नी स्वर्गीय रामधनी ग्राम कैथवलिया हरक सिंह के निवासी हैं 3 वर्ष पूर्व उनके पति की मृत हो गई थी तभी सरकार द्वारा प्रभावती देवी ,के खाते में ₹30000 आया था उसी समय गांव के प्रधान विनोद कुमार पुत्र लालता प्रसाद थे उन्होंने प्रभावती देवी को बताया कि नरेगा का पैसा आया है एक  withdrawal पर अंगूठा लगवा लिया धोखे से सरकार द्वारा आया पैसा बैंक से निकाल लिया। प्रभावती देवी को पता चला पासबुक लेकर बैंक में मैनेजर के पास चेक कराने पहुंची पता चला प्रधान ने पैसा निकाल लिया प्रभावती देवी 3 साल.से विनोद कुमार का चक्कर लगा रही हैं विनोद कुमार कहता है आज दे दूंगा कल दे दूंगा इसी तरह 3 वर्ष बीत गया प्रभावती देवी ने थक हार के थाने की सरण ली थाने पर SI गंगा प्रसाद से ₹20000 समझौता तय हुआ 23।1। 2018 को पैसा देने के लिए विनोद कुमार को थाने पर बुलाया गया था लेकिन विनोद कुमार नहीं पहुंचा। कल दिनांक 30।1। 2018 को प्रभावती देवी विनोद कुमार के पास पहुंची पैसा मांगने  लगी इतने में विनोद कुमार आग बबूला हो गया ।प्रभावती देवी को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। बाल खींच कर मार दिया प्रभावती देवी कहीं कि मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचूंगी कानूनी कार्रवाई कराऊंगी इतने में विनोद कुमार बोला कि SSP हमारे मित्र हैं हमारा कुछ नहीं होगा तुमको जहां जाना है जाओ आज सुबह प्रभावती देवी वरिष्ठ पुलीस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंची वहां पर उत्तरी SP साहब मौजूद थे उन्होंने कोतवाल बांसगांव को कारवाई करने के लिए कहा बांसगांव थाने में जब पहुंची तो वहां कोतवाल गोरखपुर मीटिंग में गए थे तो थाने के एसआई अरुण सिंह ने विनोद कुमार को फोन करके थाने पर बुलाया और पैसा देने की बात कही तो विनोद कुमार आग बबूला हो गया बोला हम थाने में नहीं आएंगे आपको जो मुकदमा लिखना है लिख दो आज विनोद कुमार का हौसला इतना बढ़ गया है की पुलिस से भी भय नहीं लगता। उसका असामाजिक  तत्वों अपराधियों से उठना बैठना है प्रभावती देवी ने थाने पर  तहरीर दिया। विनोद कुमार नौकरी के नाम पर क्षेत्र में पहले भी कई लोगों से ले चुका है पैसा मांगने पर करा देता है मुकदमा लेकिन विनोद कुमार का कुछ नहीं होता।

0 Response to "पूर्व प्रधान ने महिला के साथ किया धोखाधड़ी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4