-->
जिन्हें भगवा रंग से एलर्जी है वह सूरजकुंड मेला जरूर देखें-  मंत्री रामविलास शर्मा

जिन्हें भगवा रंग से एलर्जी है वह सूरजकुंड मेला जरूर देखें-  मंत्री रामविलास शर्मा

फरीदाबाद, संवाददाता, विक्रम भारद्वाज

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर हो रही बहस में हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा भीं कूदे,बोले  जिन्हें भगवा रंग से एलर्जी है वह सूरजकुंड मेला जरूर देखें। तिरंगे में सबसे ऊपर का रंग भगवा है ये कहना है हरियाणा के शिक्षा और पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा का ।  उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर हो रही बहस में हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा भीं कूद पड़े है ।  उनका कहना है कि , सूरज का निकलते वक्त रंग भगवा होता है , संतों का पहनावा भगवा होता है और तो और देश के तिरंगे में सबसे ऊपर भगवा रंग ही होता है । रामविलास शर्मा फरीदाबाद में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की प्रेस कॉन्फ्रेंस को  सम्बोधित कर रहे है ।  उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्हें भगवा रंग से एलर्जी है वह मेला जरूर देखें। वही कांग्रेस ने इसपर निशाना साधा है की  भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाकर इस का भगवाकरण करने में लगी हुई है । उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा है कि वह यूपी का ही भगवाकरण करते रहे हरियाणा और इस मेले को बख्श दें । 

0 Response to "जिन्हें भगवा रंग से एलर्जी है वह सूरजकुंड मेला जरूर देखें-  मंत्री रामविलास शर्मा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4