कोयला चोरी के मामले में गोमिया विधायक योगेंद्र महतो को तीन साल की सजा
बुधवार, 31 जनवरी 2018
Comment
रामगढ़ ,, संवाददाता।
कोयला चोरी के मामले में गोमिया सेे जेएमएम विधायक योगेंद्र महतो को 3 साल की सजा हुई है। रामगढ़ सिविल कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 5 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर इनको 3 साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस मामले में योंगेंद्र महतों के भाई चित्रगुप्त महतो समेत अन्य तीन लोगों को भी सजा सुनाई गई है। इन सभी पर रजरप्पा थाना में कांड संख्या 53/10 के तहत कोयला चोरी का मामला दर्ज था। सभी को धारा 420, 467, 468 और 416 के तहत सजा सुनाई गई है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को कस्टडी में ले लिया है। गौरतलब है कि सजा के ऐलान होने के साथ ही योगेंद्र महतो की विधायकी चली गई है, क्योंकि किसी विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा सजा होने पर उनकी सदस्यता चली जाती है।
0 Response to "कोयला चोरी के मामले में गोमिया विधायक योगेंद्र महतो को तीन साल की सजा"
एक टिप्पणी भेजें