-->
डॉल्फिन शिकार, अवैध व्यापार के जुर्म में इरफान शेख गिरफ्तार, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

डॉल्फिन शिकार, अवैध व्यापार के जुर्म में इरफान शेख गिरफ्तार, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

साहिबगंज,

आज दिनांक 10/01/2018 को अपराहन 04:00 बजे उपायुक्त साहेबगंज डॉ0 शैलेश कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में डॉल्फिन के कथित शिकार के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

उपायुक्त साहेबगंज डॉ0 शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि डॉल्फिन के शिकार के संबंध में आई खबर के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी इरफान शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री मनीष तिवारी के द्वारा बताया गया कि रविवार शाम मिट्ठू शेख पिता इरफान शेख जो उत्तरी बेगमगंज के निवासी हैं के जाल में डॉल्फिन जिसे आम भाषा में सोंस भी कहते हैं, वह फंस गई थी। सोंस को पानी में फेंकने की बजाए आरोपी ने उसे घर पर ला कर मार दिया। अगले दिन सोंस को इजाबुल शेख पिता गोधन शेख कटहलबाड़ी के निवासी को बेच दिया। वन विभाग ने सूचना मिलने पर मीठू के घर पर छापेमारी की। मीठू शेख भाग गया, परंतु इरफान शेख पकड़ा गया है। इरफान शेख के द्वारा प्राप्त जानकारी एवं गुप्त सूचना पर इजाबुल शेख के घर छापा मारा गया। दो डॉल्फिन के अवशेष वहां से बरामद किए गए। सूचना के मुताबिक डॉल्फिन के अवशेष से तेल निकाला जा रहा था एवं यह धंधा बहुत दिनों से चल रहा था। मीठू शेख को अवैध शिकार एवं अवैध व्यापार के जुर्म में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत बुक किया गया है। इरफान शेख  को इनकी सहभागिता के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि डॉल्फिन एवं प्रवासी पक्षियों का शिकार वन्य प्राणी अधिनियम के तहत संगीन अपराध है, जिसमें 7 साल तक की सजा का प्रावधान भी है। इसलिए लोग इस जुर्म से दूर रहें, डॉल्फिन एवं प्रवासी पक्षियों के संरक्षण में जिला प्रशासन की मदद करें।

इस बाबत उपायुक्त साहिबगंज डॉ0 शैलेश कुमार चौरसिया ने साहिबगंज जिला वासियों से अपील की है कि डॉल्फिन (सोंस)  या अन्य प्रवासी पक्षियों एवं जानवरों जिनका  शिकार वन्य प्राणी अधिनियम के तहत संगीन अपराध है।  इनके शिकार के संबंध में अगर कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। अपने नजदीकी थाने या वन विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

0 Response to "डॉल्फिन शिकार, अवैध व्यापार के जुर्म में इरफान शेख गिरफ्तार, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4