-->
जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल

जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल

10 जनवरी 2018

💢कैसा रहेगा आपका दिन💢 

नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष

Aries (मेष)
करी और बिजनेस में कोई नई योजना आप बना सकते हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत हो सकती है और काम भी हो जाएंगे। नजदीकी लोगों के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश करें। आज आपको एक नई शुरुआत का मौका आपको मिल सकता है। कुछ दोस्तों और साथियों के साथ मिलकर ऑफिस में छोटा-सा उलटफेर करने के बारे में मन बना सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आप सफल हो सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह आज अचानक आपके काम आ सकती है। कई चीजें आपके फेवर में भी हो सकती हैं। जूनियर और सीनियर सब आपकी मदद करेंगे। पैसों के मामलों में दोस्तों और हितैषियों से मदद लेनी पड़ सकती है। संतान और परिवार की मदद मिल सकती है।

Taurus (वृष)
 सोचे हुए काम शुरू हो जाऐंगे। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम बढ़ेगा। लव लाइफ अच्छी होगी। भविष्य को लेकर मन में उठते सवालों के जवाब मिल सकते हैं। जो भी नया विचार या काम आपने शुरू किया है, आज आप उस पर एक बार फिर विचार कर लें। हो सकता है आपकी योजना में कुछ छोटे-मोटे बदलाव की जरूरत हो। कुछ नए अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। रोगों से छुटकारा पाने का दिन है। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा हो सकती है। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र भी बढ़ सकता है।

Gemini (मिथुन)
 आपने जो किया है, वह काम महत्वपूर्ण हो सकता है। सकारात्मक नजरिया आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। रोमांस के कुछ सुखद अवसर मिल सकते हैं। लोगों से काफी मदद मिल सकती है और कुल मिलाकर दिन चुनौतियों के बावजूद आसानी से बीत जाएगा। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मनोरंजन में समय बीतेगा। मन प्रसन्न हो सकता है। नौकरी में प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है। पैसों के काम से छोटी यात्रा हो  सकती है।

Cancer (कर्क)
घर-परिवार और ऑफिस में आप जिम्मेदारी वाले काम निपटा लेंगे। कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई खास काम पूरा होने में समय लग सकता है। परिवार में एकजुटता रखें। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। संतान से खुशी का समाचार मिल सकता है। नौकरी बदलने का मन भी बन सकता है। आज आपकी राशि का स्वामी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होना ये बता रहा है कि भाइयों और दोस्तों से आपको पूरी मदद मिल सकती है। आपके बनाए हुए कुछ प्लान सफल भी हो सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग भी महत्वपूर्ण कामों में सफल हो सकते हैं।

Leo (सिंह)
कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आप ऐसा काम कर देंगे जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज होने वाली हर सौदेबाजी, बातचीत और इंटरव्यू आखिरी में आपके फेवर में हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। आज उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हाे सकता है। आप अपने मन पर विश्वास रखें। आपको फायदा जरूर मिल सकता है। किसी की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है और निवेश के भी योग बन रहे हैं। नए मकान खरीदने का मन बनेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। 

Virgo (कन्या)
    घर और ऑफिस दोनों जगहों पर आपकी मांग और जरूरत होगी। अपने महत्व के काम पर ध्यान रखें। कन्या राशि के लोगों को पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। पिता से पूरी मदद मिल सकती है। आपके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। कार्य स्थल पर आपको साथियों से सहयोग मिल सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होने के योग हैं। पुराना पैसा भी कहीं अटका हुआ होगा तो वो भी आज मिलने की संभावना है। कर्जे से निपटने के लिए सहयोग और रास्ता भी मिलेगा।

Libra (तुला)
  कोई बड़ा बदलाव भी आपके जीवन में हो सकता है। सोच-समझकर व्यवहार करना आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। आपके साथ होने वाली कुछ घटनाओं का पूर्वाभास आपको हो सकता है। धार्मिक कामकाज में भी खर्चा होने के योग हैं। नजदीकी लोगों से मदद मिल सकती है। लव लाइफ के मामलों मे सफलता मिलने के योग हैं।

Scorpio (वृश्चिक)
 जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके जरूरी काम भी पूरे होंगे। आज आप संतान के साथ व्यस्त रहेंगे। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। दोस्तों के बहुत से काम आपकी मदद से ही होंगे। आप दूसरों के लिए बहुत कुछ करेंगे। पुराना काम निपटाने और नया काम शुरू करने लिए अच्छा दिन है। किस्मत और समय आपके फेवर में हो सकते हैं। आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। 

Sagittarius (धनु)
 चंद्रमा आज गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिल सकती है।  आपको किए गए कामों से धन लाभ होगा। आपको सिर्फ  इस बात का ध्यान रखना है कि आप जो भी दावा करें, उसके लिए खुद पर अच्छे से भरोसा रखें। जरूरी कागजात साथ रखने चाहिए। सामाजिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका समय ज्यादा कीमती रहेगा। धन लाभ हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। दोस्त आपको कुछ सलाह देंगे। आज पैसों और परिवार को लेकर आपकी सोच सही रहेगी। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। विदेश में बसे लोगों को फायदा होगा। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

Capricorn (मकर)
आप जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कामकाज बढ़ सकता है। गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपको नए मौके मिल सकते हैं और आने वाले समय में आप प्रगति करने में सफल हो सकते हैं। आज आप पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है। प्रेम में भी सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती है।

Aquarius (कुंभ)
पैसों के निवेश के विचार आपके मन में बार-बार आते रहेंगे। आप निवेश करेंगे या करने का मौका भी आपको मिल सकता है। अपने दायरे को बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आप पहले शायद कभी नहीं मिले थे। उन स्थानों की यात्रा होने के योग हैं, जहां आप पहले शायद कभी नहीं गए थे। कुछ नया प्रयोग भी आप कर सकते हैं। आज कुछ सुखद घटनाएं होने की भी संभावना बन रही है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। लोग आपकी तारीफ  करें, तो उसका असर अपने काम पर न पड़ने दें। 

Pisces (मीन)
 आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी होगी। आपके सामने आने वाले लगभग हर विषय की तह तक आप बिल्कुल आसानी से पहुंच जाएंगे। आपको पैसों की स्थिति में सुधार करने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दूसरे लोग आज आपके लिए बहुत मददगार और उपयोगी साबित हाे सकते हैं। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। प्रेमी या जीवनसाथी भी आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे उसकी मनपसंद चीज गिफ्ट करें, आपके लि‍ए अच्छा रहेगा। आपने हाल ही के समय में जो भी मेहनत की है, तो आपको उसका फल भी जल्दी ही मिल सकता है। न्यायालयीन कामकाज में जीत भी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।

0 Response to "जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4