-->
हुड्डा और अशोक तंवर की रोहतक में हुई मुलाकात से भाजपा व कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कम्प

हुड्डा और अशोक तंवर की रोहतक में हुई मुलाकात से भाजपा व कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कम्प

फरीदाबाद, संवाददाता, विक्रम भारद्वाज

हुड्डा और अशोक तंवर की रोहतक में हुई  गर्मजोशी से मुलाकात के बाद विरोधी दलों के नेताओं  भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बीच हडकम्प मचा हुआ है।
  इस मुलाकात से पहले हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा की पिछले दिनों ही कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर अचानक हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा के कार्यालय पर पहुंचे। यहां हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने प्रदीप हुड्डा को मिठाई खिला कर नव वर्ष और हरियाणा जाट महासभा का लगातार तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी,। इस दौरान प्रदीप हुड्डा व अशोक तंवर के बीच लम्बी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक हुड्डा के साथ हुई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की इस मुलाकात को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के गृह क्षेत्र में सेंध के तौर पर भी देखा जा रहा है। रोहतक क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा का अभेद्य किला माना जाता है लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर उनके इस किले को भेदने की रणनीति पर चलते हुए एक के बाद एक दिग्गज नेताओं को अपने साथ जोड़ कर उन्हें मात देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

 इसी कड़ी में अशोक तंवर ने हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा से रोहतक में अचानक मुलाकात कर अपने राजनीतिक विरोधी पार्टियों में भी हलचल पैदा कर दी है।
      प्रदीप हुड्डा और अशोक तंवर की मुलाकात के बाद भाजपा में  खलबली मची हुई है। भाजपा भी यहां अपनी राजनीतिक जमीन तराशने में जुटी है क्योंकि भाजपा को इस समय एक जाट नेता विशेषकर हुड्डा गौत्र से सख्त जरूरत है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के गढ़ को भेद सके। 
हरियाणा में हुवे 3 बार हुए जाट आरक्षण आन्दोलन के चलते भाजपा की जाट विरोधी उभरी छवि को सुधार सके। भाजपा के मंत्रियों द्वारा की जा रही जातिगत राजनीति से पूरे प्रदेश में भाईचाारा बिगड़ा है। इस समय हर राजनीतिक दल द्वारा प्रदीप हुड्डा को एक मजबूत, निडर, ईमानदार नेता के खास तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि हरियाणा के किसी भी साफ सुधरी छवि के जाट नेता की राष्ट्रीय स्तर के हर राजनीतिक दलों के शीर्षस्थ नेताओं से मैत्रीक व मजबूत संबंध नहीं हैं।

0 Response to "हुड्डा और अशोक तंवर की रोहतक में हुई मुलाकात से भाजपा व कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कम्प"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4