-->
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमेशा सूट पहने लोगों के साथ होते हैं मोदी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमेशा सूट पहने लोगों के साथ होते हैं मोदी

नई दिल्ली, संवाददाता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। 'सूट-बूट की सरकार' का तंज कसते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी हमेशा सूट पहने लोगों के साथ होते हैं और वह गरीबों से दूर रहते हैं। इसके पहले बीजेपी की मेघालय इकाई ने राहुल गांधी की काली जैकेट की कीमत को लेकर उन पर निशाना साधा था।

राहुल ने कहा, आप कभी नहीं देखेंगे कि वह (प्रधानमंत्री) किसी गरीब आदमी को गले लगा रहे हों या किसी गरीब आदमी से बातचीत कर रहे हों। आप उन्हें अन्य लोगों के साथ देखेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, वह गरीबों के साथ एक खास दूरी बनाए रखते हैं जबकि ओबामा या अन्य लोगों के साथ वह ऐसी दूरी नहीं रखते।

राहुल ने आगे कहा, वास्तविकता यह है कि मोदी अब भी सूट-बूट वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम रहे।

इसके पहले राहुल ने आज ईसाई बहुल राज्य में चर्चों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यहां 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। राहुल ने कहा कि देश में कई दृष्टिकोण, मिशन और विचार हैं तथा उनकी एक आवाज होनी चाहिए। कई लोगों में भारी असंतोष और नाराजगी है साथ ही उनका मानना है कि यह देश लाखों दृष्टिकोण से बना है और सिर्फ एक दृष्टिकोण थोपना उचित नहीं है।

0 Response to "राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमेशा सूट पहने लोगों के साथ होते हैं मोदी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4