-->
बांस चोर को ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई  के बाद  किया पुलिस के हवाले

बांस चोर को ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
       
फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के रंगाकोल गांव के ग्रामीणों ने बांस चोरी कर रहे एक कुख्यात अपराधी को रंगे हाथ पकड़ कर फलका पुलिस को सुपुर्द कर दिया । उपलब्ध जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 5:00 बजे शाम में रंगाकोल ग्राम के महंत लाल मंडल पिता पांचों मंडल गंगो देवी  व बुधनी देवी के बास बाड़ी से बास चुराकर काट रहा था ।कि दोनों महिला अपने खेत में ही थे खट खट की आवाज सुनकर बांसवाड़ी के तरफ गई तो देखा कि महंत लाल मंडल बस चुराकर काट रहा था । मना करने पर बकौल दोनों महिला को बांस चोर सह कुख्यात अपराधी ने हथियार ठान लिया। दोनों महिला काफी डर गई और डर के मारे वहां से भागी भाग कर सड़क पर आई तभी भंगहा दिशा से आ रहे रंगाकोल निवासी दिनेश मंडल को महिला ने सारी बात की जानकारी दी । जानकारी मिलने पर दिनेश मंडल ने हो हल्ला कर और ग्रामीणों को बुलाया और बांसवाड़ी जाकर बांस चोर को घेरा तो वह भागा और घर जाकर हथियार रख दिया । तभी ग्रामीणों की भीड़ भी बांस चोर महंत लाल मंडल के घर पहुंच गए । और ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी महंत लाल मंडल को पकड़कर गोविंदपुर पंचायत के सरपंच के दरवाजे पर ले जाकर खूंटे में रस्सी से बांधकर जमकर धुनाई की । और इसकी सूचना पाकर पुलिस को दे दी । सूचना मिलते ही फलका पुलिस पहुंच कर आरोपी महंतलाल मंडल को पकड़कर फलका थाना ले आई । पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है । जानकारी हो कि आरोपी इससे पूर्व इसी पंचायत के मरहा टोला निवासी वह किसान दिनेश राम हत्याकांड में सम्मिलित होने के कारण जेल भी जा चुके हैं । हाल ही में हुए जमानत पर छूटकर आया था

0 Response to "बांस चोर को ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4