TSUNSS गोपगुट बगहा 2 प्रखंड कमिटी की हुई बैठक, घनश्याम प्रसाद बनें प्रखंड प्रभारी सह अनुमंडल संगठन प्रभारी
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा :-प.च TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (गोपगुट) बगहा 2 इकाई (पश्चिम चम्पारण) की एक बैठक नगर के अनुमंडल मैदान में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन शुक्ल एवं संचालन सचिव उमाकांत राव ने किया जिसमें संगठन मंत्री अजीत कुo श्रीवास्तव ने म्हत्ती भूमिका निभाई ।बैठक में जिला प्रतिनिधि के रुप में जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश एवं प्रखंड सह संयोजक सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार "राउत" उपस्थित रहें।
बैठक में समान काम समान वेतन हेतू संघीय गतिविधि, लम्बित वेतन भुगतान, लम्बित D.EL.ED परीक्षा कराने, सांगठनिक मज़बूती एवं विस्तार तथा स्थानीय समस्याओं पर विचार करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार "राउत" एवं संघीय पदाधिकारी तथा उपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति में प्रखंड के वरीय TET शिक्षक श्री घनश्याम प्रसाद को TSUNSS गोपगुट बगहा 2 का प्रखंड प्रभारी मनोनीत किया गया एवं सांगठनिक मज़बूती व विस्तार हेतू श्री प्रसाद को सक्रिय भूमिका निर्वहन करने हेतू कार्यकारी तौर पर अनुमंडल संगठन प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जिसका सभी संघीय पदाधिकारी ने स्वागत एवं समर्थन किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश, प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन शुक्ल, सचिव उमाकांत राव, संगठन मंत्री अजीत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी अमित सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रखंड सह संयोजक सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार "राउत" सहित शिक्षक घनश्याम प्रसाद, कमलेँदु कुमार, राजकिरण कुमार, कुंदन कुमार, अजीत कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, शक्ति प्रकाश, दीपक कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें ।
मीडिया को इसकी सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार "राउत" ने दी ।
0 Response to "TSUNSS गोपगुट बगहा 2 प्रखंड कमिटी की हुई बैठक, घनश्याम प्रसाद बनें प्रखंड प्रभारी सह अनुमंडल संगठन प्रभारी"
एक टिप्पणी भेजें