जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक आकस्मिक बैठक जिला प्रवक्ता अब्दुल गफ्फार के निवास पर सम्पन्न
शनिवार, 6 जनवरी 2018
Comment
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा :-प.च बगहा पुलिस जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक आकस्मिक बैठक जिला प्रवक्ता अब्दुल गफ्फार के निवास पर हुई।बैठक में पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और "हम" पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जनाब शाहिद अली खान और मशहूर उर्दू शायर व नज़िमें मुशायरा अनवर जलालपुरी के आकस्मिक निधन पर शदीद ग़म और ताजीयत का इज़हार किया गया।साथ ही शाहिद अली खान और अनवर जलालपुरी के लिए दुआएं मग़फिरत किया गया। अल्लाह पाक दोनों को जन्नत में आला मुक़ाम अता करे और उनके वारिसेन को सश्र अता करें।
बैठक में बगहा जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद,प्रदेश सचिव " " मोहम्मद नीजामुदिन,जिला प्रवक्ता अब्दुल गफ्फार,इज़हार सिद्दीकी,अमजद अली, फजलुर्रहमान,नगर अध्यक्ष मंज़र वसीम खान ने भाग लिया।
0 Response to "जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक आकस्मिक बैठक जिला प्रवक्ता अब्दुल गफ्फार के निवास पर सम्पन्न"
एक टिप्पणी भेजें