
लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, दोनों कॉलेज के हैं छात्र
लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, दोनों कॉलेज के हैं छात्र
गोडडा।
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सड़क लूटकांड का 24 घण्टे में उद्भेदन हो गया। 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक कॉलेज छात्र है।
गिरफ्तार युवक सिकंदर राय व मनोज यादव दोनों ही कॉलेज छात्र है। एक tnb कॉलेज भागलपुर और एक sp कॉलेज दुमका का छात्र है। वहीं घटना में शामिल दो युवक अब भी फरार है। दोनों युवक ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा चार ट्रक में लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल दो बाइक के साथ ही एक आयरन रॉड भी बरामद कर लिए। गिरफ्तार युवकों ने ये बात बताई की रॉड से ही डरा धमका कर लूट की घटना को अंजाम दिया था इनके पास से लूट के कुछ नगदी भी बरामद किया।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए sp राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लूट कि वारदात का त्वरित निष्पादन कर लिया गया।साथ ही शेष दो लोगो को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया,वही थानां प्रभारी सुधीर कुमार को पुरस्कृत करने की बात कही।
0 Response to "लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, दोनों कॉलेज के हैं छात्र"
एक टिप्पणी भेजें