-->
सुहाग रात के पहले दुल्हन पहुंची थाना, शादी के जोड़े में ही पति गया जेल

सुहाग रात के पहले दुल्हन पहुंची थाना, शादी के जोड़े में ही पति गया जेल

सुहाग रात के पहले दुल्हन पहुंची थाना, शादी के जोड़े में ही पति गया जेल

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

शादी के बाद पति सुहाग रात के इंतजार में था कि दुल्‍हन थाने जा पहुंची। उसने दूल्‍हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करा दी। फिर पुलिस लेकर घर पहुंच गई। घटना पटना में बीती रात हुई।

जानकारी के अनुसार पटना में त्रिपोलिया निवासी दूल्‍हा वैभव पर पटना के ही बोरिंग रोड की रहने वाली दुल्‍हन ने एफआइआर दर्ज कराई। पत्‍नी ने उसपर दहेज की मांग, यौन शोषण तथा हत्‍या की कोशिश के आरोप लगाए। थानाध्‍यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इसके बाद दुल्हन ने पुलिस को शादी समारोह स्थल तक भी पहुंचा दिया। दूल्हे को शादी के बाद अपनी दुल्‍हन का इंतजार था कि उसे पुलिस के साथ देख वह अवाक रह गया। पुलिस ने उसे शादी के जोड़े में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर दुल्‍हन के बड़े व कड़े फैसले की चर्चा हो रही है।

0 Response to "सुहाग रात के पहले दुल्हन पहुंची थाना, शादी के जोड़े में ही पति गया जेल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4