
अस्पताल में मूक-बधीर के साथ दुष्कर्म, डॉक्टर ने कहा ड्यूटी समाप्त हो गयी है कल देखेंगे
गोड्डा, संवाददाता।
उर्जानगर अस्पताल में एम्बुलेंस चालक द्वारा 10 वर्षीया मूक बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता राजमहल परियोजना में पम्प खलासी के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास का इलाज कराने उर्जानगर अस्पताल आई थी। जहां डॉक्टरी जांच के बाद अस्पताल के एम्बुलेंस से अल्ट्रा साउंड कराने के लिए गोड्डा भेज दिया गया। देर शाम गोड्डा से उर्जानगर अस्पताल वापस लौटने के बाद सास को वार्ड में ले जाया गया। उस दौरान वो सास के साथ थी। उसी क्रम में बच्ची को साथ में गए एंबुलेंस के ड्राइवर ने अस्पताल की छत पर ले जा कर दुष्कर्म किया।
अपनी बच्ची को साथ में नहीं पाकर उसकी खोजबीन शुरू की गयी। इधर उधर देखा गया तो चालक और बेटी छत से उतर रही थी। मां ने कहा कि जब अपनी बेटी से पूछा तो रोने लगी और ईशारे में बताया कि मेरे साथ चालक ने इस प्रकार की घटना की।
जब अस्पताल के डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि हमारी ड्यूटी समाप्त हो गयी है कल देखेंगे।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही महागामा थाना प्रभारी महादेव यादव, थाना निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा मित्र ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
आरोपी चालक गिरफ्तार:-
बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले को लेकर आरक्षी अधीक्षक के द्वारा संज्ञान लेकर पीड़िता को मेडिकल के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0 Response to "अस्पताल में मूक-बधीर के साथ दुष्कर्म, डॉक्टर ने कहा ड्यूटी समाप्त हो गयी है कल देखेंगे"
एक टिप्पणी भेजें