-->
सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी घाट परिसर में भव्य महाआरती का किया गया आयोजन

सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी घाट परिसर में भव्य महाआरती का किया गया आयोजन

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

माघी पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय  न्यास  स्वरांजली सेवा संस्थान द्वारा  नारायणी गंडकी  माता की 45 वी भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया|  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रवचनकर्ता  अंतर्राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री लोकानंद स्वामी जी  महाराज, संयोजक श्री गुरु वशिष्ठ जी महाराज, मुख्य अतिथि गुठी संस्थान नेपाल के शक्ति प्रसाद   सापकोटा, ओम परिवार महासंघ के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद पांडे, चर्चित अभिनेता व  समाजसेवी डी आनंद एवं  शिक्षाविद सत्यदेव पांडे ने संयुक्त रूप से दीप  प्रज्वलित  करके किया|  अपने प्रवचन के दौरान   श्री लोक आनंद महाराज ने कहा कि नारायणी गंडकी माता की ऐसी महाआरती में शामिल होना परम सौभाग्य की बात है|  नारायणी नदी के  पावन तटो पर  भारत नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके प्राकृतिक धरोहरो  की रक्षा का संकल्प लिया जा रहा है|  मुख्य अतिथि श्री सापकोटा ने स्पष्ट कहा कि यह एक ऐतिहासिक अभियान है|  जिससे भारत नेपाल के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध मजबूत हो रहे हैं|  काठमांडू से आए गायक राम श्रेष्ठ के नेपाली और हिंदी भजनों पर बार-बार तालियां बजती रही | संयोजक श्री गुरु वशिष्ठ ने संत रविदास के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है|  गायिका पूर्णिमा भट्टराई के भजनों ने  समा बांध दिया| स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू ,रेखा चौधरी, एवं कुमारी संगीता ने समवेत स्वर में देवी पचरा प्रस्तुत किया| शिवालय घाट परिसर में घंटो मेला का नजारा  रहा| नेपाल के समाजसेवी व गायक निर्मल अमात्य कार्यक्रम की सफलता देख भावुक हो उठे| नेपाली भजन शंकर भोले बम बम पर उपस्थित नर  नारी  नृत्य करने लगे |  आयोजन समिति के संरक्षक श्री डी आनंद ने कहा कि नारायणी गंडकी  जिसे लोग भारत में गंडक नदी के नाम से जानते हैं|  तीन नदियों का संगम स्थल होने के चलते इसे त्रिवेणी धाम कहते हैं|  त्रिवेणी बाजार  व्यावसायी संघ द्वारा स्वामी   लोकानंद जी महाराज को शॉल  ओढाकर  सम्मानित किया गया|  आयोजन समिति द्वारा  पशुपति धीमीरे , बाबूराम महंत, बुद्धि प्रसाद पांडे,  विष्णु केसी  , सत्यदेव पांडे ,निर्मल अमात्य ,उत्तर प्रदेश के राधेश्याम पांडे ,संत बालक दास   त्यागी आदि नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए|  स्वस्ति वाचन के लिए आए ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारायणी गंडकी  माता की महाआरती  की गई l  वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होने के चलते कार्यक्रम के पश्चात भारत नेपाल से आए हजारों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया|  त्रिवेणी  थाना  एपी  ऐफ  एवं आर्मी के जवानों द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे| गायक व समाजसेवी संगीत आनंद ने त्रिवेणी धाम पर केंद्रित भजनों को  मधुरता के साथ प्रस्तुत किया|  इस मौके पर उद्योगपति सूरज काफले , मुनीलाल दास ,पारस प्रसाद, बिपिन बिहारी मिश्रा ,अखिलेश शाह, दिलीप कलवार थारु कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होम लाल प्रसाद, गायिका बबीता कुमारी, .स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्षा अंजू देवी  राधेश्याम पांडे, प्रमोद रौनियार प्रीतम गुरुंग ,बद्री निगम ,अमरेंद्र सिंह ,अजय चौबे ,संगीतकार केदार नाथ पांडे ,अनमोल ,सोनू कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे | मंच संचालन डी.आनंद  ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संत गुरु वशिष्ठ जी महाराज ने किया|

0 Response to "सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी घाट परिसर में भव्य महाआरती का किया गया आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4