
जानिए कैसे तथा किसने की भगवान के घर मे चोरी
विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
चोर आम घरों में हाथ साफ करने के बाद अब भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहें है। ताजा मामला नगर के सबसे बड़े व प्रसिद्ध मंदिरों में सुमार नगर स्थित राज शिव मंदिर का है। जहां शुक्रवार को देर रात में चोरों ने ताला तोड़कर उसके दान पेटी में रखे नगद रुपए उड़ा लिए वहीं पूजा की थाली, कुछ पुराने बर्तन को भी नहीं छोड़ा। जब शनिवार को सुबह मंदिर के पुजारी कपिल मणि उपाध्याय अन्य दिनों की तरह मंदिर का दरवाजा खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अनुमान है कि करीब दो चार हजार नगद रुपये के साथ बर्तनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सूचना पर पुहंचे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआई राजकिशोर ¨सह ने पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दान पेटी को तोड़ा गया है। साथ ही पूजा की थाली आदि चोरों ने चुराई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। इस दौरान संकीर्तन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप मिश्रा भी मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि आगामी बुधवार को महा शिवरात्रि का त्योहार भी है। जिसको लेकर मंदिर पर तैयारियां जोरों पर है। साथ ही मेला का भी लगना धीरे धीरे शुरू हो गया है। ऐसे में इस चोरी की खबर से चर्चाओं का बाजार गरम है।
0 Response to "जानिए कैसे तथा किसने की भगवान के घर मे चोरी"
एक टिप्पणी भेजें