-->
विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शव

विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शव

कैम्पियरगंज के ठाकुरनगर गाव के श्रवण कुमार यादव की पत्नी 25 वर्षीया गोल्डी का रहस्यमय परिस्थितियों में कमरे से मृत शव मिला।
मृतका के भाई बसन्तपुर गाव के नितेश कुमार सिंह ने थाने तहरीर दी है।
      बताया जा रहा है कि बसन्तपुर गाव के दयाशंकर सिंह की बेटी गोल्डी का पढ़ाई के दौरान ठाकुरनगर गाव के श्रीधन यादव के बेटे श्रवण कुमार यादव से प्रेम हो गया।
चार साल पूर्व दोनों फरार हो गये थे।
मन्दिर में शादी रचाकर ठाकुरनगर में साथ रह रहे थे।श्रीधन यादव पुलिस विभाग में दरोगा पद पर तैनात थे,अब रिटायर हो गये हैं।
इस समय दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।गुरूवार की सुबह गोल्डी का कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिला।
पति श्रवण का कहना है कि कल शाम को पत्नी को डांट दिया था। जिससे व नाराज होकर रात में अपने दुपट्टे से गला कसकर अपनी जान दे दी।
वही मृतका के भाई नितेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या किये जाने की आशंका जताई है।
दोनों गाव व क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं।

0 Response to "विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4