-->
राज बब्बर बोले, सपा और बसपा का गठबंधन स्वार्थ का बंधन

राज बब्बर बोले, सपा और बसपा का गठबंधन स्वार्थ का बंधन

राकेश द्विवेदी संतकबीर नगर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को टाउनहाल के होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में अफवाह उड़ाने वालों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार व पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।
राज बब्बर बोले, सपा और बसपा का गठबंधन स्वार्थ का बंधन है।
गोरखपुर से हमारी प्रत्याशी डॉ. सुरहिता चटर्जी करीम की छवि ईमानदार व कर्मठ नेता की है। इसीलिए जनता का उन्हें भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने बीते विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन किया था। इसका मकसद गरीबों को उनका हक दिलाना व अमन चैन का राज कायम करना था। कुर्सी के लेन देन को लेकर गठबंधन नहीं था।

0 Response to "राज बब्बर बोले, सपा और बसपा का गठबंधन स्वार्थ का बंधन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4