-->
नववर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने निकाली प्रभातफेरी

नववर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने निकाली प्रभातफेरी

नववर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने निकाली प्रभातफेरी

संवाददाता, राकेश द्विवेदी

संतकबीरनगर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म दिन और भारतीय नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्वयंसेवको ने डॉ हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। और आर एस एस की स्थापना के उद्देश्यों पर गोष्ठी आयोजित की गई।  भारतीय नव वर्ष के शुरूआत और नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर स्वयंसेवकों ने शहर में प्रभात फेरी निकाल कर पथ संचलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ बीजेपी के विधायकों ने हिस्सा लिया।

पथसंचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने पुष्प वर्षा की और लोगों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहां की भारतीय नववर्ष पर समाज व प्रकृति दोनों बदलते हैं, लेकिन अंग्रेजी नववर्ष पर न तो प्रकृति बदलती है और न ही समाज बदलता है। भारतीय नव वर्ष वैज्ञानिक आधार पर होता है। हमें नववर्ष अपनी भारतीय संस्कृति के हिसाब से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्म भी इस दिन हुआ आर्य समाज की स्थापना इस दिन हुई व्यापारी वर्ग इस दिन अपने बही खातों को बदलते हैं। शोभा यात्रा का फूलो की वर्षा के साथ कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पद संचलन जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा तहसील व गोला बाजार में पहुचा। सुनील छापडियाँ द्वारा फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर धनघटा विधायक श्रीराम चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता  संजीव राय दिग्विजय नाथ पाण्डेय महेंद्र सह भाष्कर नित्यानंद शैलेश श्रीवास्तव संजय मिश्र राम गोपाल सह डा. केसी पाण्डेय अरविन्द धीरेन्द्र पाण्डेय राम प्रताप सुधांशु अमान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अजय वर्मा, सतविंदर उर्फ जज्जी, निरंजन लोहिया सचिन सिंह अवधेश सिंह, सत्य प्रकाश सिपाही मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव पियूष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

0 Response to "नववर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने निकाली प्रभातफेरी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4