-->
तेज रफ्तार वाहन बने  राहगीरों के लिए परेशानी का सबब

तेज रफ्तार वाहन बने राहगीरों के लिए परेशानी का सबब

तेज रफ्तार वाहन बने  राहगीरों के लिए परेशानी का सबब

रिपोर्टर राकेश द्विवेदी संतकबीर नगर

सेमरियावां संत कबीर नगर। बस्ती -मेंहदावल बीएमसीटी मार्ग पर तेज रफ्तार दुपहिया व चार पहिया वाहन राहगीरों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। जानकारी के बाद भी सम्बन्धित चुप्पी साधे हुए हैं। मामले को लेकर क्षेत्रवासी हलकान हैं।
        दुधारा थाना क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित व बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने की शासन की मंशा पर विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते ग्रहण लग गया है। तेज रफ्तार दुपहिया व चार पहिया वाहन लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। सुरक्षित यात्रा का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। बीएमसीटी मार्ग निर्माण से लोगों में आस जगी थी कि अब उन्हें सफर की दुश्वारियों से निजात मिलेगी। लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते सरकारी मंशा पर ग्रहण लगा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन चालकों पर लगाम लगा पाने में संबंधित बेबस नजर आते हैं। आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्रवासियों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जानकारी के बाद भी विभागीय जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। मामले को लेकर क्षेत्रवासी हलकान हैं।
      बीएमसीटी मार्ग पर एक दर्जन से अधिक सरकारी, गैर सरकारी स्कूल स्थित हैं।इन स्कूलों के समीप कहीं भी तेज गति न चले ,सीमित गति से चलें,सावधान बच्चे है ,आगे स्कूल है,दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र आदि सावधानी बरतने सम्बन्धी कोई बोर्ड अब तक  नहीं लगा है। जिससे सुरक्षित यात्रा की सरकारी मंशा पर ग्रहण लगा हुआ है। फ़ुजैल अहमद नदवी,शमा अजीज खान,फैजान अहमद, तनसीव अहमद रोमी आदि ने जिला प्रशासन से स्कूलों के करीब बोर्ड लगाने की मांग किये हैं।

0 Response to "तेज रफ्तार वाहन बने राहगीरों के लिए परेशानी का सबब"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4