
भोजपुरी फिल्म के इस गाने ने मचा दी धूम, चंद घंटों में मिले 18 लाख views
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018
भोजपुरी फिल्म के इस गाने ने मचा दी धूम, चंद घंटों में मिले 18 लाख views
इन दिनों बॉलीवुड सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा भी काफी धूम मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म और गानों में लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की चर्चित फिल्म वांटेड का एक गाना इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। 18 घंटे में गाने को 18 लाख बार देखा जा चुका है। वांटेड फिल्म के गाने 'पलंगिया सोने ना दिया' को भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। बता दें कि गाने को खुद पवन सिंहऔर इन्दू सोनाली ने गाया है और इसे फिल्माया भी पवन सिंह पर ही गया है। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह काफी फेमस एक्टर हैं। इस फिल्म में वो एंग्री लुक में नजर आने वाले हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य नजर आएंगी। फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी।