
कुर्मी विकास संगठनों का आज झारखंड बंद का ऐलान, तीन ट्रेनें प्रभावित
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018
कुर्मी विकास संगठनों ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन के चलते 3 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गंगा घाट के समीप रांची से हावड़ा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुबह 6.50 बजे बंद समर्थकों ने रोक लिया। यह ट्रेन यहां 15 मिनट तक रुकी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस आने के बाद 7:50 पर लाइन क्लियर करा दी गई।

इसके अलावा जमेशदपुर के पूर्वी सिंहभूम में झारखंड बंद के समर्थन में निकले कुर्मी जाति के लगभग दो दर्जन युवकों को जादूगोडा थानेदार प्रभात कुमार ने हिरासत में लिया।
आपको बता दें कि कुर्मी समुदाय टोटोमिक कुर्मी को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले ही जानकारी दी गई थी कि राज्य के 22 विधानसभा क्षेत्र के 8 विधायक इस प्रदर्शन में शामिल हैं।