-->
70 साल के प्रेमी से मिलने दिल्ली से धनबाद पहुंची 65 साल की प्रेमिका

70 साल के प्रेमी से मिलने दिल्ली से धनबाद पहुंची 65 साल की प्रेमिका


कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। आपने भी प्यार के बारे में ऐसी बातें सुनी होंगी। लेकिन 70 साल के प्रेमी और 65 साल की प्रेमिका की इस लव और धोखेकी कहानी शायद आपने कभी नहीं सुनी होगी। ये कहानी है दिल्ली की एक 65 साल की महिला की, जिसने अपने 70 वर्षीय प्रेमी के लिए अपना घरवार छोड़ दिया। दिल्ली से वह अपने प्रेमी से मिलने धनबाद पहुंची, लेकिन उसे इस प्यार के बदले सिर्फ धोखा मिला।


रविवार की सुबह वह धनबाद थाना पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह दिल्ली से धनबाद आई थी। उसका प्रेमी उसे धनबाद स्टेशन लेने आया था। दोनों स्टेशन के रिटायरिंग रूम में पति-पत्नी के रूप में रहे। प्रेमी ने उसके साथ संबंध भी बनाया, लेकिन सुबह में जब वह जगी तो प्रेमी रिटायरिंग रूम में नहीं था। उसके प्रेमी ने उसे बताया था कि वह सरायढेला में औषधि संस्था चलाता है। धनबाद थाने में उसे बताया गया कि मामला रेल थाने का है और उसे रेल थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बाद मायूस होकर प्रेमिका थाने से लौट गई। रेल थाने में इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन रेल पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके थाने में नहीं आया है।


दुल्हन की तरह सजधज कर पहुंची थी धनबाद


प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को बताया कि वह कानपुर स्थित अपने मायके जा रही है। दरअसल उसके प्रेमी ने फोन करके उसे धनबाद बुलाया था। धनबाद आने से पहले उसने दोनों हाथों में दुल्हन की तरह मेहंदी रचाई, सजधज कर वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। जब वह अपने प्रेमी से मिली तो उसके साथ रहने की जिद करने लगी। लेकिन प्रेमी ने उसे बताया कि बेटों को समझाने के बाद वह उसे अपने घर ले जाएगा। लेकिन धोखा देकर वह भाग गया।



                                                                                  दिल्ली में दोनों की हुई थी पहचान


वृद्ध महिला ने पुलिस को बताया कि औषधि संस्था से जुड़े रहने के कारण कई बार उसका प्रेमी दिल्ली आता था। दिल्ली में वह उसी के घर पर ठहरता था। वर्षों पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। प्रेमी भी विधुर है। उसके तीन बेटे हैं। कई बार मिलने-जुलने के बाद दोनों ने छह माह पहले किसी मंदिर में शादी भी रचाई थी। उसके पास प्रेमी का फोन नंबर और फोटो भी था। स्टेशन से भागने के बाद प्रेमी ने अपना नंबर बंद कर लिया था। महिला बार-बार कह रही थी कि वह उसे नहीं छोड़ेगी।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4