-->
मृत पशुओं के मांस सप्लाई करते हुए दो गिरफ्तार

मृत पशुओं के मांस सप्लाई करते हुए दो गिरफ्तार

कोलकाता

मृत पशुओं के मांस सप्लाई करते हुए दो गिरफ्तार

कोलकाताः फास्ट फूड दुकान में कूड़े की ढ़ेर पर पड़े मृत पशुओं के मांस की सप्लाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को धर दबोचा। घटना सुबह 10 बजे दमदम एयरपोर्ट से सटे पुलीन एवेन्यू की है। मृत पशुओं की मांस की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के अलावा पुलिस ने दुकान के मालिक को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने लगभग एक सौ किलोग्राम  मांस जब्त किया। दमदम नगरपालिका की ओर से बताया गया कि जब्त किए गए मांस की जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह राजारहाट के सिटी सेंटर से सटे इलाके से मृत पशुओं का मांस लेकर आया था। मृत पशुओं का मांस तीन भागों में भरकर लाया गया था, जिसे फास्ट फूड दुकान में पहुंचाना था। जैसे ही अभियुक्त मांस लेकर दुकान पहुंचा उसकी दुर्गंध चारों तरफ फैल गई। स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति से पूछताछ करनी शुरू कर दी, लेकिन हालात बिगड़ते देख अभियुक्त बैग वहीं छोड़ भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा और एयरपोर्ट थाना की पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने उस व्यक्ति के साथ-साथ दुकान के मालिक को भी अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं दुकान को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है। खबर मिलते ही घटनास्थल पर दमदम नगरपालिका के चेयरमैन वरुण नटु भी पहुंचे। उन्होंने कहा यह दुकान अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इसके नाम पर ना तो ट्रेड लाइसेंस है और न ही फूड लाइसेंस। नगरपालिका इसकी जांच करेगी एवं कूड़े के ढेर पर पड़े मृत पशुओं के मांस की सप्लाई के खिलाफ नगरपालिका नियमित अभियान चला रही है।

0 Response to "मृत पशुओं के मांस सप्लाई करते हुए दो गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4