-->
बारानगर में जाली नोट कारखाना का हुआ भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

बारानगर में जाली नोट कारखाना का हुआ भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोलकाता

बारानगर में जाली नोट कारखाना का हुआ भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोलकाताः उत्तर 24 परगना के बारानगर नगरपालिका अंतर्गत 17 नंबर वार्ड के शरत चंद्र धर रोड में जाली नोट के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम कृष्ण पोड़े और अर्घ्य साहा है। बारानगर थाना की पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 200 रुपये के 32 जाली नोट जब्त किए। इसके अलावा कृष्ण पोड़े के घर से एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, स्केनर और भारी मात्रा में जाली नोट तैयार करने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले ऑस्ट्रेलियन पेपर और अवैध दस्तावेज बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को एक स्थानीय दुकान में 200 रुपये का जाली नोट लेकर कृष्ण सामान खरीदने पहुंचा था। दुकानदार फौरन समझ गया कि 200 रुपये का नोट जाली है। उसने कृष्ण को अपनी दुकान में ही बैठा कर रखा और बारानगर थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पुलिस को अर्घ्य साहा के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने अर्घ्य को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त एक ही जाली नोट छापने वाले कारखाना में काम करते थे। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से और भी कई लोग जुड़े हो सकते है। गिरफ्तार युवकों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरहो की जानकारी एकत्रित करने की कोशिश में है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कृष्ण पोड़े के पिता आनंत पोड़े पेशे से सब्जी विक्रेता है। बेटे की पढ़ाई लिखाई के लिए उन्होंने घर में एक कंप्यूटर खरीद रखा है। उसी कंप्यूटर के माध्यम से जाली नोट छापने का काम किया जा रहा था। गुरुवार को दोनों गिरफ्तारी होने के बावजूद पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया। शनिवार के घटना प्रकाश में आने के बाद कृष्ण पोड़े के घर के सामने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर 17 नंबर वार्ड के पार्षद अंजन पाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

0 Response to "बारानगर में जाली नोट कारखाना का हुआ भंडाफोड़, दो गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4