-->
झारखंड : कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, कई घायल

झारखंड : कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, कई घायल

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर आंधी-तूफान के कारण लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम के कारण लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। ताजा मामला झारखंड के कोडरमा का है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। 


यहां कोडरमा के मरकच्चो में आकाशीय बिजली गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। बच्चे पर बिजली गिरने के बाद उसे सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिये ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कई बच्चे घायल भी हो गए। घायलों में 12 वर्षीय कुनाल साव, 11 वर्षीय प्रियांशु सिन्हा, 11 वर्षीय सागर सिन्हा, 10 वर्षीय भीम साव शामिल हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें इससे पहले 16 मई को झारखंड के बोकारो में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली पूर्वी पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई थी। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में यह हादसा हुआ था। यहां 32 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 22 वर्षीय चंदन रजवार की मौत हुई थी। साथ ही बहरागोड़ा में भी बुधवार16 मई शाम पौने सात बजे वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा केंदुआडीह गांव में ही खेलने के दौरान चार बच्चे भी घायल हुए थे। 

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4