-->
कांके में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कांके में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

रांची में फिर एक नाबालिग दरिंदगी का शिकार हुई। कांके के एक स्कूल की छात्रा को पांच दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया। घटना 28 अप्रैल की है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो की तलाश है। कांके पुलिस ने सदर अस्पताल में नाबालिग की मेडिकल जांच करायी।

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की रात मुरुम में सोमनाथ उरांव के भतीजे के यहां शादी की पार्टी थी।छात्रा भी उसमें शामिल हुई । रात्रि 10 से 11 बजे के बीच पहचान के दो लड़कों के साथ घर लौट रही थी तभी पांच लड़कों ने घेर लिया। साथ चल रहे लड़कों को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद स्कूटी से छात्रा को सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले

शादीवाले घर में लड़कों ने दी दुष्कर्म की सूचना

पीड़िता के साथ चल रहे दोनों लड़कों ने शादी वाले घर में आकर घटना की सूचना दी। इसके बाद कांके थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस रात में ही घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं लगा सकी। अहले सुबह गांव के सीमाना से नाबालिग छात्रा रोती बिलखती मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

दूसरे दिन गांव में हुई बैठक : परिजनों को जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन 29 अप्रैल को गांव में बैठक हुई। बैठक में घटना के समय मौजूद युवकों को बुलवाया गया।

युवकों ने मारपीट की घटना की जानकारी दी। गांव के युवकों ने ही दुष्कर्म करनेवालों की पहचान बताई। इसके बाद परिजन कांके थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तीनों आरोपियों को उनके गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों में मुरूम गांव निवासी विक्रम मुंडा, पतराटोली कांके निवासी रोहित उरांव और पंकज महतो शामिल हैं। वहीं घटना में शामिल कुम्हरिया के दो अन्य आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4