कस्बे के मुबारिकपुर रोड पर कबिस्तान में भूमि को लेकर अब्बासी, सैफी और अंसारी पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बात सुनी और लेखपाल को मौके पर बुलाकर पैमाइश कराई।

अब्बासी समाज के मोहम्मद अनीस अब्बासी ने बताया कि मुबारिकपुर रोड स्थित कबिस्तान में कई बिरादरी के लोगों की भूमि है, लेकिन कब्रिस्तान में आने का रास्ता एक ही है। अंसारी पक्ष के लोग कभी रास्ते के विवाद को लेकर हंगामा करते हैं तो कभी भूमि के विवाद हो लेकर। कब्रिस्तान जाने के लिए रास्ता एक ही है तीनों को उसी रास्ते से होकर जाना है। उधर, अंसारी पक्ष के डा. फकरू ने बताया कि दूसरी बिरादरी के लोगों 40 वर्षों से दूसरे रास्ते से होकर अपने कब्रिस्तान में जाते है आज अंदर के रास्ते से जाने की बात कर हैं। जिस पर पालिका अध्यक्ष अय्यूब कालिया ने मौके पर लेखपाल लोकेन्द्र राठी को बुलवाय तथा नक्शा देखकर सही जानकारी देने को कहा। लेखपाल ने बताया कि नक्शे में 1568 नंबर पर रास्ता है तो सभी लोगों के जाने के लिए है। यह रास्ता किसी एक का नहीं है। काफी देर चले हंगामा विवाद के बाद अंसारी समाज के लोगों ने दो दिन का समय मांगते हुए जवाब देने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने बातया कि दो दिन बाद विवाद पर विचार किया जायेगा।
पालिका अध्यक्ष ने दिए कबिस्तान में पक्का रास्ता बनवाने के निर्देश
पालिका अध्यक्ष अय्यूब कालिया ने बताया कि बरसात में लोगों को कस्बे के रास्ते से होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए कब्रिस्तान में पक्का रास्ता बनवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही पक्का रास्ता तैयार करा दिया जायेगा।