
शर्मनाक: बाप ने किया अपनी ही बेटी से दुष्कर्म
मंगलवार, 15 मई 2018
जमशेदपुर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई हैं। यहां सारी ही मर्यादाओं को तोड़ते हुए एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह मामला बागबेड़ा का है। यहां धर्मेंद्र बास्के नाम के एक शख्स ने सोमवार की दोपहर अपनी 18 साल की बेटी से दुष्कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय बेटी पिता के कमरे में झाड़ू लगा रहा थी। इसी बीच आरोपी अपने दफ्तर से आया और बेटी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के बाद धर्मेंद्र वापस अपने दफ्तर लौट गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।