-->
भाजपा के झूठे वादे से सभी परेशान: सपा

भाजपा के झूठे वादे से सभी परेशान: सपा

प्रमुख संवाददाता - राज्य मुख्यालय
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा के झूठे वादों से समाज के सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार का किसानों के प्रति रवैया बहुत ही दुर्भावनापूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों के वक्त किसानों की कर्जमाफी का वादा किया गया था। किसान की कर्जमाफी के नाम पर उसके साथ छलावा हुआ और अब बैंक उल्टे उससे जबरन वसूली करने लगे हैं। बैंकों से मिलकर राज्य सरकार ने ऐसा घालमेल किया है कि कर्जमाफी के नाम पर किसी किसान को 1 रुपये मिला तो किसी को 7 रुपये का चेक मिला। किसान की कहीं सुनवाई नहीं हुई।
गन्ना किसान, आलू किसान और गेंहू किसान सभी भाजपा सरकार की नीतियों के शिकार बनकर कराह रहे हैं। गन्ना खेतों में खड़ा है। चीनी मिलें पर्चियां नहीं दे रही हैं। किसानों का पुराना भुगतान नहीं हो रहा है। चीनी मिलों पर 9429.19 करोड़ से ज्यादा किसानों का बकाया है। किसान के सामने मजबूरी में अपनी गन्ने की फसल खेत में जला देने के अलावा दूसरा चारा नहीं। सरकार ने आलू किसानों को भी 549 रुपये कुंतल खरीद का आश्वासन दिया था। पर वह भी उसका हवाई वादा ही साबित हुआ।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4