ऑनर किलिंग: प्रेमी के माता-पिता की हत्या, दोनों की लाश बरामद
गुरुवार, 3 मई 2018
ऑनर किलिंग में प्रेमी युवक के माता-पिता की हत्या कर लाश छिपाने की साजिश की गई। मां दो दिन पहले मालगाड़ी के कोच में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसी दिन उसकी मौत हो गई। पिता का शव शुक्रवार को उसके गांव में ही पुलिया के नीचे मिला।
कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित सरैयां पूरे बिशेन के रिंकू उर्फ अश्वनी पांडेय ने अपनी पड़ोस की प्रतिमा से विवाह कर लिया। कोर्ट ने प्रतिमा के बयान के आधार पर उसे प्रेमी संग रहने का आदेश सुनाया। फैसले से लड़की के परिजन बदले की भावना में थे। आरोप है कि सुलह के बहाने प्रतिमा के परिजनों ने लड़के के मां-बाप को बुलाकर उन्हें मार डाला। मां को मरा जानकर अलीगंल रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के कोच में फेंक दिया।
पिता की लाश को गांव की पुलिया के नीचे फेंक दिया। कुड़वार एसओ नंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में रिंकू के नाना राजमणि पाठक निवासी सोहगौली ग्राम पूरे धर मंगल का पुरवा की तहरीर पर लड़की के पिता काशी प्रसाद पांडेय समेत अनूप, दीपू, आशीष,पवन के खिलाफ मामला 113/18 धारा 364 व 302 के अंतर्गत दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।