नेशनल अवॉर्ड Live: जाह्नवी और खुशी ने पिता बोनी कपूर के साथ लिया मां श्रीदेवी का राष्ट्रीय पुरस्कार
गुरुवार, 3 मई 2018
65वां नेशनल अवॉर्ड समारोह शुरू हो गया है। इस समारोह में देशभर के कई एक्टर-एक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्मों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
LIVE UPDATES
5.59 PM: फिल्म 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार। दोनों बेटियों के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे बोनी कपूर।
5.50 PM: विनोद खन्ना को मरणोपरांत मिला दादा फाल्के अवॉर्ड, बेटे अक्षय खन्ना लेने पहुंचे।
5.03pm: शाशा तिरुपति को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें वान वारुवान के लिए दिया गया। भानिता दास को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया।
5.02 PM: दिव्या दत्ता को फिल्म इरादा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।
4.46 PM: पंकज त्रिपाठी को फिल्म न्यूटन में सीआरपीएफ कमांडेंट आत्मा सिंह के किरदार के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया।
4.37 PM: नॉन फीचर फिल्म्स के लिए अवॉर्ड्स देना शुरू हो गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सभी विजेताओं को अवॉर्ड दे रहे हैं।
4.18 PM: दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने पहुंचे बोनी कपूर। इस दौरान जाह्नवी और खुशी साड़ी पहने नजर आईं।
4 PM: पिता विनोद खन्ना का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड अवॉर्ड लेने पहुंचे बेटे अक्षय खन्ना।
3.54 PM: गणेश आचर्य अपनी पत्नी और बेटी के साथ आए और उन्होंने हवन करेंगे गाने में कुछ स्टेप्स करके दिखाए।
3.46 PM: पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और कहा कि इतने सालों से मेहनत करने के बाद अब उन्हें थोड़ा रिलीफ मिला है और अभी आगे और अच्छा काम करेंगे।
3.32 PM: खूबसूरत दिव्या दत्ता भी पहुंचीं रेड कार्पेट पर। दिव्या को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म 'मॉंम' में बेहतरीन अदाकारी के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा। बॉलीवुज के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विनोद खन्ना भी साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए थे और उनकी तरफ से ये अवॉर्ड लेने कौन पहुंचा है इस बात की खबर अभी किसी को नहीं है। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म न्यूटन, स्पेशल मेंशन अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी (न्यूटन के लिए), बेस्ट कोरियोग्राफी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के गाने 'गोरी तू लट्ठ मार' के लिए गणेश आचार्य, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर फिल्म 'मॉम' के लिए ए आर रहमान, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन बाहुबली 2, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म बाहुबली- द कनक्लूजन को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।