
राष्ट्रद्रोह के आरोपी रामो बिरुवा के बाद उसका मुख्य सहयोगी भी चाईबासा में गिरफ्तार
रविवार, 3 जून 2018
पुलिस ने कोल्हान को अलग राष्ट्र बताकर खुद को उसका मालिक बताने वाले रामो बिरुआ के मुख्य सहयोगी आनंद चातर को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रद्रोह के आरोपी रिटायर एडीएम रामो बिरुवा को पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था। बिरुवा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चातर की तलाश शुरू कर दी थी। बिरुवा पर मामला दर्ज होने के बाद चातर ने 2 जनवरी 2018 को प्रशासन को पत्र लिखकर 50 हजार करोड़ टैक्स देने की मांग की थी। उसने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को बकायदा इस बारे में पत्र लिखा था। इतना ही उसने मानकी- मुंडाओं को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी थी। पुलिस के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को सरकार के प्रति भड़काता भी था। पातर की गिरफ्तारी डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय की अगुवाई वाली टीम ने की है। टीम में सदर और मुफस्सिल थाना की पुलिस भी शामिल थी।