
केपी ट्रस्ट चुनाव - चैधरी जितेन्द्र ने किया नामांकन, डा. सिन्हा शनिवार को करेंगे नामांकन
केपी ट्रस्ट चुनाव - चैधरी जितेन्द्र ने किया नामांकन, डा. सिन्हा शनिवार को करेंगे नामांकन
इलाहाबाद। केपी ट्रस्ट के चुनाव की प्रक्रिया चालू हो गयी है। कई अध्यक्ष और कार्यकारिणी के दावेदार फार्म ले रहे हैं और चैधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया, वहीं डा. सुशील सिन्हा शनिवार को अपना अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। डा.सुशील सिन्हा केपी ट्रस्ट के चुनाव की तैयारी दो साल से कर रहे हैं। टी.पी सिंह का मामला अभी अधर में है कि वे चुनाव लडेंगे या नहीं। पूर्व महामंत्री कुमार नारायन ने भी अध्यक्ष पद के लिए फार्म लिया है।
सूत्रों की मानी जाय तो टीपी सिंह और कुमार नारायन में से एक ही चुनाव लडे़गा। पूर्व प्रत्याशी दीपक श्रीवास्तव ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। सरकारी कर्मचारी के चुनाव लड़ने पर रोक की वजह से अभी यह अस्पष्ट है कि पूर्व प्रत्याशी डा. विवेक श्रीवास्तव चुनाव लडें़गे या नहीं। ऐसे में डा. सिन्हा का मुख्य मुकाबला पूर्व अध्यक्ष चैधरी जितेंद्र नाथ सिंह से होने की संभावना है। डा. सिन्हा ने अपनी उम्मीदवारी के बारे में बताया कि उनका उद्देश्य केपी ट्रस्ट में कायस्थ परिवार को अधिक से अधिक भागीदारी देने की है। केपी ट्रस्ट की अपनी स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए और किसी दल विशेष का प्रभाव नहीं होना चाहिए।
0 Response to "केपी ट्रस्ट चुनाव - चैधरी जितेन्द्र ने किया नामांकन, डा. सिन्हा शनिवार को करेंगे नामांकन "
एक टिप्पणी भेजें