-->
जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा बाढ़ से प्रभावितों को बचाव के दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा बाढ़ से प्रभावितों को बचाव के दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

इलाहाबाद। जिलाधिकारी ने बुधवार को लगातार बढ़ रहे पानी का स्वयं मौके पर पहुंच कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छोटा बघाड़ा, सलोरी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता से बाढ़ के स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
   इस अवसर पर बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पानी स्थिर एवं घटते क्रम में है अभी इससे कोई खतरा नहीं है। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई ने बाढ़ से सम्बन्धित सभी चैकियों को सक्रिय कर दिया है तथा सम्बन्धित एसडीएम और तहसीलदार को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में तथा आसपास बाढ़ आने तथा मक्खी, मच्छर, जनित रोगों के फैलने की सम्भावना रहती है। इससे बचाव के लिए लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिनमें मुख्य रूप से बाढ़ चैकियों, प्राथमिक केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध क्लोरीन की गोलियों या ब्लीचिंग पाउडर से विसंक्रमित पेयजल का सेवन करें। 0.5 ग्राम की क्लोरीन की टेबलेट 20 लीटर पानी के विसंक्रमण हेतु पर्याप्त है।
  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में इंडिया मार्क-2 हैडपम्प का ही जल प्रयोग करें। उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल प्रयोग करायें यदि ओआरएस घर में उपलब्ध न हो तो एक लीटर उबला पानी, एक चुटकी नमक, एक चम्मच चीनी का घोल प्रत्येक दस्त के बाद आधा गिलास रोगी को पिलाते रहेे। गौरतलब है कि खतरे का निशान 84.73 मीटर है।
   मंगलवार को अपराह्न 12 बजे फाफामऊ में 82.98, छतनाग में 82.16 और यमुना का 82.82 मीटर जलस्तर रहा, जो सायं सात बजे तक फाफामऊ का लेबल 83.09, छतनाग का 82.22 और यमुना का 82.86 मीटर हो गया। जिससे नागरिकों में हड़कम्प मचा रहा और प्रभावित क्षेत्र के लोग पलायन करने लगे। बुधवार को थोड़ा जलस्तर कम हुआ है। अपराह्न 12 बजे की सूचनानुसार फाफामऊ 83.10, छतनाग में 82.18 और यमुना का जलस्तर बढ़ा है जो 82.90 मीटर हो गया।

0 Response to "जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा बाढ़ से प्रभावितों को बचाव के दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4