
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के मामले में 2 डीलरों का रद्द हुआ लाइसेंस
शिवहर
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के मामले शिवहर एसडीओ ने पुरनहिया प्रखंड के बसंतपटी के दो डीलरों का रद कर दिया है लाइसेंस
विजय कुमार शर्मा बिहार
शिवह-एसडीओ मोहम्मद आफाक अहमद ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के मामले में पुरनहिया प्रखंड के Ð वो„बसंतपटी के दो डीलरों का लाईसेंस रद कर दिया है।
एसडीओ मो आफाक अहमद ने बताया है कि एक माह से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने की शिकायत आ रही थी। जो जांच में भी सही पाया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं दिये जाने पर दोनों डीलरों की लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
एसडीओ ने बताया कि पुरनहिया प्रखंड के बसंत पट्टी के डीलर गुड़िया कुमारी व राम किशोर सहनी का लाईसेंस रद कर दिया गया है। दोनों डीलर पिछले दो माह से गरीबों के बीच खादान का वितरण नहीं किया था।
जो जांच में बात सामने आया है। तब जाकर दोनो का लाईसेंस रद कर दिया गया है।
0 Response to "खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के मामले में 2 डीलरों का रद्द हुआ लाइसेंस"
एक टिप्पणी भेजें