
भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई देवघर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
देवघर
भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई देवघर की संगठनात्मक बैठक वार्ड संख्या 18 अंतर्गत रंकनी भवन में नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु हिन्दी विद्यापीठ बीएड कालेज शक्तिकेन्द्र के शक्तिकेन्द्र प्रभारी, सह प्रभारी, शक्तिकेन्द्र प्रमुख तथा बीएलए 2, सातों बूथों के अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ प्रभारियों को निर्देशित किया कि पार्टी द्वारा दिये गए प्रमुख कार्य तथा कार्यक्रम को बूथ पर करना है। नगर अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारियों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होने की बात करते हुए कहा कि आपके मेहनत के बल पर ही संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में सम्मिलित सभी बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों से मिलकर देने का कार्य करने को कहा गया। आयुष्मान भारत, जन धन योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेंशन योजना आदि दर्जनों योजनाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में बूथ जीतो केंद्र जीतो, हमारा बूथ सबसे मजबूत जैसे नारों के साथ बूथ की मजबूती हेतु संकल्प लिया गया। बैठक में महामंत्री विनय चंद्रवंशी,सुनीत आनंद,मीना झा,अमृत मिश्रा,निरज प्रकाश,नितिश सिंह,चंदन,ठाकुर,बालानाथ,सिन्हा
संतोष मोदी,बमबम दुवे,सुजीत कुमार साह,रिंकु गुप्ता,दिलीप ठाकुर,इत्यादि उपस्थित थे।
0 Response to "भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई देवघर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न"
एक टिप्पणी भेजें