-->
संविधान निर्माता बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दे किया गया माल्यार्पण

संविधान निर्माता बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दे किया गया माल्यार्पण

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दे किया गया माल्यार्पण

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडर को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए भूतपूर्व मंत्री सह सांसद पूर्णमासी राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बगहा 2) सुभाष बैठा द्वारा बगहा अनुमंडल के समीप स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण सहित शिक्षक, स्थानीय समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। उक्त जानकारी बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा 1 के मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' नें दी। मौके पर राजू साह, बेचू राम, पिंटू कुमार, तिरेन्द्र राम, सुनिल कुमार 'राउत', अम्बिका राम, शंभू राम, सूर्यभान राम, दिनेश राम, उमेश कुo गुप्ता, पूर्व मुखिया रामदरश राम, दिनेश कुमार राम, राजकुमार, लालबाबू राम, नंदकिशोर राम, संदीप पाण्डेय, नंदकिशोर प्रसाद, सुभाष यादव, जवाहर बैठा, महातम बैठा, सुमन कुमार' लालबचन राम, उमेश राम, रमाशंकर दुबे आदि उपस्थित रहें।

0 Response to "संविधान निर्माता बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दे किया गया माल्यार्पण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4