
नेपाल से कोलकाता पदयात्रा पर निकले जैन धर्म के 9 मुनियों की टोली पहुँचे हुसैनी साहिबगंज होते हुए कोलकाता को होंगे रवाना
मोतिहारी: नेपाल से कोलकाता पदयात्रा पर निकले जैन धर्म के 9 मुनियों की टोली पहुँचे हुसैनी साहिबगंज होते हुए कोलकाता को होंगे रवाना
विजय कुमार शर्मा बिहार
नेपाल से कोलकाता पदयात्रा पर निकले जैन धर्म के 9 मुनियों की टोली रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के उत्तरी हुसेनी में पहुंची। भगवान महावीर स्वामी के अनुयाई उपासक नेपाल केसरी पूज्य गुरुदेव श्री मुनि जी के शिष्या विराग मुनि जी के साथ आई टोलीयो में साध्वी मोक्षित, साध्वी श्री जना, साध्वी अनुज्ञा, साध्वी नम्रता,आदि ने डीपी उच्च विद्यालय हुसेनी में भोजन के बाद गांव के विभिन्न स्थानों पर जा कर धर्म प्रचार के साथ लोगो को अहिंसा के प्रति प्रेरित किया। वही साध्वी श्री जना ने बताया की हमारी विशेषता है कि ये जीवन पर्यंत किसी भी जीव की हिंसा नहीं करते, किसी भी इलेक्ट्रानिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं करते और पैदल ही चलते हैं। हरी सब्जी या पेड़ पौधों का स्पर्श भी इनके लिए वर्जित है। जीवन भर ब्रह्माचर्य का पालन करते हुए बालिका, बुजुर्ग महिला, अपनी माता तक को स्पर्श नहीं करते, सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर अपरिग्रह धर्म का पालन करते हैं। दी गई वस्तु का उपयोग नहीं करते, नाई से बाल नहीं कटवाते, सूर्यास्त के बाद जल या भोजन का ग्रहण नहीं करते हैं।
इन सभी बातों का ख्याल रखते हुए हुसेनी आरएसएस के प्रभात सखा कार्यकर्ताओं ने उनका भब्य स्वागत किया। सोमवार को केसरिया साहेबगंज होते हुए जैन मुनियों की यह टोली कोलकाता के लिए रवाना होगी।
0 Response to " नेपाल से कोलकाता पदयात्रा पर निकले जैन धर्म के 9 मुनियों की टोली पहुँचे हुसैनी साहिबगंज होते हुए कोलकाता को होंगे रवाना"
एक टिप्पणी भेजें