
रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा छपवा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
रविवार, 20 जनवरी 2019
Comment
बिहार राज्य रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा छपवा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
विजय कुमार शर्मा बिहार
सुगौली (19 जनवरी 2019) बिहार राज्य रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा आयोजित अनिश्चित काल हड़ताल के समर्थन मे शनिवार को प्रखंड के छपवा चौक पर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया । उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही ही जाती तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा। आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। मौके पर शमशुल खातून, बिंदेश्वरी महतो, मिना देवी, दुखन खातून, राधिका देवी, रामकली देवी, हीरा देवी, देवकाली देवी, ललिता देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, मानमती देवी, रीता देवी, सहोदर देवी, पार्वती देवी, रिंकी देवी, सकीला देवी, प्रभावती देवी, चंदा देवी आदि रसोइया शामिल थे।
0 Response to "रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा छपवा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया "
एक टिप्पणी भेजें