सत्यांचल टाईम्स न्यूज के संरक्षक एवं मार्गदर्शक श्री देवनारायण मंडल नही रहे, सभी पत्रकारों में शोक
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019
सत्यांचल टाईम्स न्यूज़ के संरक्षक एवम मार्गदर्शक श्री देवनारायण मंडल जी का स्वर्गवास हो जाने से पत्रकारो में फैली शोक की लहर जो पत्रकार बंधु जहाँ से सुने इनकी मृत्यु की खबर दंग रह गए, एकाएक पत्रकार का आने जाने का सिलसिला देखने के लिए उमड़ पड़ा। D.D न्यूज़ के संपादक, हिमालय गौरव के संपादक, दैनिक जागरण के प्रधान संपादक, चौथी दुनिया के संपादक, न्यूज़ 18 इंडिया के एंकर, वेब मीडिया assosiation के राष्ट्रीय पदाधिकारियों संग कार्यकारिणी के तमाम पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
बता दे कि उनकी उम्र 85 वर्ष के थे फिर भी श्री मंडल सामाजिक कार्यों मे युवाओं के जैसे बढ़चढ़ कर भाग लेते थे । श्री मंडल अपने सानिध्य में तमाम क्षेत्रवासियों के अभिभावक के रूप में, उनके हितों मे हिमालय पर्वत के समान निरंतर खड़े रहते थे। उनकी शोभायात्रा कल दिनांक 25 जनवरी दिन शुक्रवार को उनके निवास स्थान से जाएगी।
भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवम उनके परिजन को सहनसक्ति दे । मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करे एवम हमे निरंतर आगे बढ़ने हेतु शक्ति प्रदान करे। गणतंत्र दिवस के संग आदरणीय संरक्षक महोदय से बिछड़ने का शोक सभा एवम आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सत्यांचल टाईम्स न्यूज़ मुख्यालय में आयोजित की गई है । आप सभी महानुभावों से विनम्र निवेदन है कृपया 11 बजे पूर्वाह्न में अवस्य आने का कष्ट करें।
शोकाकुल
रितु राज ओझा प्रधान संपादक संग समस्त सत्यांचल टाईम्स परिवार पत्रकार
शोकाकुल
रितु राज ओझा प्रधान संपादक संग समस्त सत्यांचल टाईम्स परिवार पत्रकार

