-->
जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने मधुबन एवं मेहसी प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

विजय कुमार शर्मा बिहार

मोतिहारी ( 02 जनवरी 2019)  जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने मधुबन एवं मेहसी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन से सम्बंधित यथा अर्हता तिथि 01/01/19 के आलोक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावा/आपती से संबंधित प्रारूप की विस्तृत जांच कि एवम् उपयुक्त दिशा निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुबन/मेहसी (सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी) को आम नागरिकों में EVM/VVPAT के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रशिक्षण  कार्यक्रम अविलंब आयोजित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही मतदान केंद्रो के भौतिक सत्यापन का भी निर्देश दिया गया है। छूटे हुए एवम् मृत मतदाताओं के संबंध में अंतिम प्रकाशन के पश्चात सतत अद्यतिकरण के तहत आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के दौरान व्यापक पैमाने पर CPF के आगमन की संभावना है।उनके आवासन हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने इस दौरान बतख मियां पुस्तकालय स्थित EVM गोदाम का भी निरीक्षण किया ।निरीक्षण क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री द्वारिका रविदास भी उपस्थित थे।

0 Response to "जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4