-->
आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल जारी

आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल जारी

आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल जारी

विजय कुमार शर्मा बिहार

केसरिया (2 जनवरी 2019)  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर महिनों से हड़ताल कर इमरजेंसी सेवा को छोड़ बाकी सभी सेवाओं को बाधित कर दि है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की मांग पर किसी प्रकार की सुचना व कोई कारवाई नहीं होने के तत्पश्चात बूधवार से प्राथमिक  स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आशा कार्यकर्ता संघ के सचिव विमला कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता भुख हड़ताल पर बैठी है। जिसमें संघ के  उपाध्यक्ष चून्नी कुमारी, रिता देवी ,रंजू कुमारी एंव पूष्पा कुमारी शामिल हैं।सभी आशा कार्यकर्ता का कहना है कि जबतक हमारी मांग पूर्ण रूप से लागू नही होता है तबतक हमलोगों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नुसरत जहां, अनवरी खातून, कविता देवी, रानी सिंह, गिता देवी, जीन्नत प्रवीण, सहित अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल जारी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4