-->
सभी वार्ड में शक्ति केंद्र का गठन होगा : भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा

सभी वार्ड में शक्ति केंद्र का गठन होगा : भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा


भाजपा नगर देवघर का सभी वार्ड में शक्ति केंद्र का गठन होगा। इस आशय का निर्देश रविवार को भाजपा नगर के  अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कार्यकर्ताओं को कहा ।  मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकारें जन कल्याण के कार्य तीव्र गति से कर रही है। सरकार के अच्छे कामों का प्रचार प्रसार गांव गांव करने की जरुरत है। यह कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में शक्ति केंद्र का गठन कर माह में एक बार बैठक करने का निर्देश केंद्रीय नेतृत्व ने दिया है। इस टास्क को भी पुरा करना है। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने किया
और कहा कि
भाजपा के बूथ और शक्ति केन्द्र प्रभारियों को किया सक्रिय
पदाधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने कहा गया। साथ ही केन्द्र व राज्य के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर  उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा ,महामंत्री सुनीत आनंद,वार्ड अध्यक्ष बालानाथ सिन्हा, रंजीत वर्मा, श्याम कुमार ,उदय शंकर भगत, निर्मल झा, सहित अन्य उपस्थित थे।

0 Response to "सभी वार्ड में शक्ति केंद्र का गठन होगा : भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4